राजनांदगांव

शादी समारोह से लौट रहे थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव/गंडई, 19 फरवरी। बीती रात छुईखदान क्षेत्र के घीरघोली पुल के पास जबरदस्त सडक़ दुघर्टना में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के अनुसार तीनों बेमेतरा जिला के साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरदालोधी के निवासी हैं, तीनों एक ही बाइक में सवार थे। पुलिस के मुताबिक बीती रात लगभग 11 बजे इनकी वाहन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी और भाग निकला।
मृतक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों में चंद्रशेखर चंघेल, भानूप्रताप साहू, प्रकाश चंघेल शामिल हंै। घटना के बाद सभी शवों को एक साथ मरचुरी लाया गया। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। खबर मिलने के बाद गांव में मातम है। इस घटना से सभी लोग अवाक हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।