राजनांदगांव

वेतन विसंगति का निराकरण करें छग सरकार - फेडरेशन
16-Dec-2021 5:04 PM
वेतन विसंगति का निराकरण करें छग सरकार - फेडरेशन

राजनांदगांव, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, प्रांतीय महामंत्री सतीश ब्यौहरे, राजनंादगांव जिलाध्यक्ष मुकुल साव एवं राजनांदगांव जिला महामंत्री पीआर झा ने सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की मांग पर पुरजोर समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षक संवर्ग को हर मामले में नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षित वेतनमान में उच्च वर्ग शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राचार्य को केंद्र के समान वेतनमान स्वीकृत नहीं किया गया था। जिसके कारण अनेक विसंगति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक एलबी को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान स्वीकृत कर ग्रेड पे  2400 को बढ़ाकर  4200 किया गया। उनको तदनुसार बढ़ा हुवा वेतन भी मिला, लेकिन एक साल बाद हुए नियमितीकरण से उनका ग्रेड वेतन 4200 को घटाकर पुन: 2400 कर दिया गया है। जिससे प्रतिमाह हजारों रुपयों में आर्थिक क्षति हो रहा है, जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति से हो रहे आर्थिक नुकसान के कारण सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है, जो कि सहायक शिक्षकों के हुए आर्थिक शोषण के विरुद्ध आवाज है।

उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन सहायक शिक्षकों के विरुद्ध यदि दमनकारी रवैया अपनाया तो इसका पुरजोर विरोध होगा। छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव के सदस्य  बृजभान सिन्हा, एफआर वर्मा, रूपेश तिवारी, हीरादास कोसरे, वायडी साहू, जनक तिवारी, संजीव मिश्रा, भूषण लाल साव, रंजीत सिंह कुंजाम, जितेन्द्र बघेल, वंदना पानसे, यशस्विनी तिवारी, छाया ठक्कर तिवारी, रानी एश्वर्य सिंह, सीमा तरार, अभिशिक्ता फंदियाल, मालती टंडन, सीएल चंद्रवंशी, पीएल साहू आदि ने इस मांग का समर्थन किया है।
 


अन्य पोस्ट