राजनांदगांव

जीवन शैली से प्लास्टिक के सामानों को विलोपित करने का संकल्प
24-Oct-2021 5:11 PM
जीवन शैली से प्लास्टिक के सामानों को विलोपित करने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर।
शहर के शिवनाथ नदी तट मोहारा मेला स्थल में शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ पौधरोपित किए गए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नदी के पानी का संरक्षण, संवर्धन एवं जीवन शैली से प्लास्टिक के सामानों को विलोपित करने का संकल्प दिलाया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, कोमल जंघेल, सचिन बघेल, समाजसेवी ललित भंसाली सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट