राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 1 अक्टूबर। प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण साहू के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल गंडई की प्रभारी रीमा जंघेल के निर्देशानुसार भाजपा गंडई मंडल महिला मोर्चा ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सेनेटरी नेपकिन, आयरन गोली सहित मास्क वितरण किया।
मिली जानकारी के अनुसार वैक्सीन सेंटर में चिकित्सा स्टाफ और वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों को चाय-बिस्किट का वितरण किया गया। किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली तथा सेनेटरी नैपकिन एवं मास्क का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में भाजपा महिला मोर्चा मंडल गंडई द्वारा किया गया।
इस दौरान जिला भाजपा मंत्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामअवतार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जीवनदास रात्रे, भीखू हिरवानी, भाजपा नेता लीलाराम साहू, हसन खान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से प्रकाश जंघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्की अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव साहू, रवि भवनानी, मंगल तिवारी, सिद्धांत तिवारी, मुकेश कुंभकार, रंगीन कुंभकार, पार्षद प्रतिनिधि नीलम नामदेव, यतीश कुंजाम, पार्वती पटेल, जिला मंत्री प्रिया तिवारी, महिला मोर्चा मंडल गंडई अध्यक्ष उमा चौबे, महामंत्री अंजली देवांगन, उपाध्यक्ष आशा कुर्रे, उपाध्यक्ष उषा साहू, कोषाध्यक्ष राधिका नेताम, शैला त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रुकमणी साहू, भारतीय तिवारी, शांता पटेल उर्मिला पटेल, गीता निषाद, मैना कुंभकार, अंजनी कुंभकार, धनेश्वरी निषाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।