राजनांदगांव

खेत में किसान को सांप ने डसा, मौत
01-Oct-2021 2:24 PM
खेत में किसान को सांप ने डसा, मौत

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। खेत में काम करते एक किसान को एक जहरीले सर्प ने डस दिया, जिससे किसान के शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोहला थाना क्षेत्र के धोबेदंड के रहने वाले 45 वर्षीय जयलाल नेताम गुरुवार दोपहर को खेत में काम कर रहा था। इसी बीच एक विषैले सर्प ने उसे काट दिया, जिसके चलते उसकी हालत वहीं बिगडऩे लगी। आसपास के लोगों की मदद से सर्पदंश पीडि़त को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में मोहला थाना प्रभारी कमलेश बंजारे ने ‘छत्तीसगढ़’  को चर्चा मेें बताया कि सांप डसने के कारण ग्रामीण की खेत में तबियत बिगड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। मृतक जयलाल नेताम रोज की तरह खेती कार्य करने गया था। इस दौरान सर्प ने उसे काट लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट