राजनांदगांव

पौधरोपण के साथ इसका संरक्षण भी जरूरी
17-Sep-2021 5:24 PM
पौधरोपण के साथ इसका संरक्षण भी जरूरी

इंदावानी में वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 सितंबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम इंदावानी में 6 एकड़ भूमि पर हो रहे वृहद वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया। यहां 6 एकड़ जमीन पर लगभग 900 पौधे रोपित किए जा रहे है। 

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि पौधरोपण के साथ इसका संरक्षण भी जरूरी है। पौधे लगाने के बाद इसके देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंटरक्रापिंग में पौधे लगाए। उन्होंने स्थल में स्थित डबरी में स्वसहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन कार्य करने कहा। साथ ही डबरी को वृक्षारोपण स्थल से जोड़ते फेंसिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम इंदावनी में 6 एकड़ में 10 लाख 87 लाख रुपए की लागत से पौधरोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण स्थल में लगभग 900 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं इसमें कार्य कर रही है। वृक्षारोपण स्थल पर फलदार और छायादार वृक्ष जिसमें आम, नीम, पपीता, मुनगा, पीपल, बरगद, अमरूद, कटहल, जामुन, नीबू के पौधे लगाए जा रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सीईओ ओझा, बीपीएम सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट