राजनांदगांव

बूथ को मजबूत करने का आह्वान
01-Sep-2021 6:29 PM
बूथ को मजबूत करने  का आह्वान

खैरागढ़, 1 सितंबर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ गठन की प्रक्रिया अभियान में प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कोमल जंघेल खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के कमतरा बूथ गठन में सम्मिलित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जंघेल ने आने वाले समय में ग्राम कलमतरा बूथ को भाजपा के लिए मजबूत करने का आह्वान किया। 

ग्राम कलमतरा बूथ गठन के अलावा खैरागढ़ मंडल के अनेक ग्रामों में भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते कोरोनाकाल में दिवंगत व्यक्तियों के शोक संतप्त परिवार जनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त भी किया। 

इस दौरान जोरा तराई में भोज वर्मा, बरहमपुर कला में काशीराम श्रीवास, नरोत्तम वर्मा, तुलसी वर्मा, बागरा में कीर्ति राम साहू, भोथी में खुशी राम की पत्नी, पवनतरा में हेमलाल की माता, बड़ौदा में बलदाऊ साहू ,भगवानदास सुखरित साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर परिवार को सांत्वना दी। पूर्व विधायक कोमल जंघेल के साथ ग्रामीण अंचल के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट