राजनांदगांव
भाजयुमो ने किया रमन का स्वागत
09-Aug-2021 3:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के राजनांदगांव आगमन पर जिला भाजयुमो ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए यहां पहुंचे राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के यहां पहुंचते ही भाजयुमो के नव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना जोश दिखाया।
भाजयुमो ग्रामीण मंडल ने ग्राम सुंदरा में डॉ. सिंह का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात युवाओं का कारवां पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिला भाजयुमो अध्यक्ष, शहर के दोनों मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे