रायपुर

शीला भंसाली रायपुर लॉयन्स क्लब कैपिटल की अध्यक्ष बनी
21-Jul-2021 7:06 PM
शीला भंसाली रायपुर लॉयन्स क्लब कैपिटल की अध्यक्ष बनी

रायपुर, 21 जुलाई। लॉयन्स क्लब केपिटल रायपुर के अध्यक्ष के रूप में जैन समाज में समाजसेवा में अग्रणी व कर्मठ व्यक्तित्व लॉयन शीला अभय भंसाली को नवनिर्वाचित किया गया। विगत दिनों रायपुर शहर में जीई रोड स्थित ललित महल में नयी कार्यकारणी का गौरवशाली व शपथ ग्रहण समारोह लॉयन्स क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तिलोकचंद बरडिय़ा व छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त व पूर्व आईजी आनंद तिवारी के मुख्य आथित्य में लॉयन शीला भंसाली को अध्यक्ष, उत्साही लॉयन मीनाक्षी कौशल को सचिव एवं क्लब की सबसे सक्रिय सदस्य लॉयन किरण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण कराया गया। 

शपथ ग्रहण समारोह कोरबा के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमरसिंग दत्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी में शपथ विधि कराया। लॉयन ईश्वर कुमार अग्रवाल, लॉयन प्रेमप्रकाश शर्मा, लॉयन एस्टर तिग्गा, लॉयन राजेश चौरसिया, रायपुर श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली सहित लॉयन्स क्लब कैपिटल के अनेक सदस्य एवम शहर के अनेक नागरिक उपस्थित थे। ंत में निवृत्तमान अध्यक्ष लॉयन जया सुर के द्वारा नवनिर्वाचित टीम को कार्यभार सौंपा व नवनिर्वाचित टीम के सफल व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
 


अन्य पोस्ट