रायपुर

जुनेजा ने किया निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
13-Jul-2021 5:24 PM
जुनेजा ने किया निशुल्क  कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। मानव सेवा दिवस के उपलक्ष्य में बढ़ते कदम संस्था पुराना काशीराम नगर रायपुर में स्व उमादेवी के पुण्य स्मृति में उत्तर विधायक एवं छ ग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी द्वारा संस्था के अध्यक्ष धनेश मटलांनि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शीतल कुलदीप के विशेष उपस्थिति में निशुल्क कोचिंग कैम्प का क्रमांक 4 का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा उत्तर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर में भी कैम्प चलाया जा रहा है जिसमे विधायक निधि से भवन हेतु राशि प्रदान किये थे ।

इस इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी,सुरेश रोचलानी,एल्डरमेन सुनील छतवानी,राजू झामनानी, बसंत रोहरा,गोपाल चावला,राजू नत्थानी,सुंदर गेमनानी,सहित समस्त पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट