रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ। प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे पांडे, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, लता उसेंडी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, विधायक रंजना साहू, पूर्व राष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष विभा राव,पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित थे।
प्रथम सत्र में अपने उद्बोधन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप को समझना होगा कि आज जो प्रचंड बहुमत मिलने पर इतरा रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ की महिला बहनों की बदौलत आपको मिला है । लेकिन आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी आप महिलाओं से किए वादे की तरफ देख भी नहीं रहे हैं। शराब का नुकसान आखिर घर की महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है और शराब पीने के बाद अपराध की शिकार भी अधिकतर महिलाएं होती है और आपने तो इसे बंद करने के बजाय घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था कर दी । इसकी परिणति यह हुई की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
महिला स्व सहायता समूह की बहने आज भी आपके कर्ज माफी की राह देख रही हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की बहन अब आप के धोखे को पहचान गई है और सबक सिखाने के लिए समय का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन चुका है और पूरे विश्व में एक उम्मीद का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा मोदी ने इस कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व दिया है जिसके बदौलत आज विश्व भर में भारत की छवि दुनिया को वैक्सीन देने के रूप में हो रही है।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की ताकत को कम आंक रही है। भूपेश सरकार की योजनाएं हमारी बहनों की प्रगति में लगातार बाधक है। उन्होंने प्रदेश की आधी आबादी की ताकत का एहसास दिलाने उपस्थित सभी बहनों को यहां से संकल्प लेकर जाने को कहा । साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प करवाया।
महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने प्रदेश कार्यसमिति में बहनों से कहा कि विपक्ष में रहकर कार्य करना बड़ा दायित्व होता है। एक तरफ सरकार के कार्यों पर निगाह रखनी पड़ती है । दूसरी तरफ लगातार रचनात्मक कार्य करके अपनी साथी बहनों का उत्साह वर्धन भी करना होता है। क्योंकि राजनीति केवल विरोध का नाम नहीं बल्कि रचनात्मक विचारों से एक अच्छे भविष्य के निर्माण का भी। कार्य है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने स्वागत भाषण के साथ उन्होंने अपने नेतृत्व में बने महिला मोर्चा के कार्यों की समीक्षात्मक प्रतिवेदन पढ़ा । अत्याचार दुष्कर्म एवं शराबबंदी जैसे मुद्दे को लेकर सीधे सरकार से टकराई इसी परिवेश में आगे भी महिला मोर्चा सक्रियता के साथ सरकार के विरुद्ध कार्य करेगी महिला शक्ति का आह्वान करते हुए कहा लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष के लिए जोड़ेंगी। और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करेगी।
दूसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव, विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे । इस सत्र में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने आगामी महिला मोर्चा के कार्यक्रम के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी। मंच का संचालन प्रथम सत्र का संचालन श्रीमती विभा अवस्थी महामंत्री महिला मोर्चा ने किया तथा द्वितीय सत्र का संचालन महामंत्री चंपा देवी पावली ने किया। आभार शीतल नायक ने किया ।
समिति बैठक में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी श्रीमती रेखा मेश्राम संगीता शर्मा, शैलेंद्र परगनिया, श्याम भाई साहू, माया बेलचंदन, भावना बोहरा, हेमलता शर्मा ,बिंदु महेश्वरी, कल्याणी साहू किरण बघेल, कृतिका जैन, किरण भदोरिया, सुनीति राठिया सुमित्रा मार्कोले, अर्चना चौबे, आशा दुबे प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष बहने उपस्थित थे।