रायपुर
रायपुर, 12 जुलाई। बचपन से स्कूल कॉलेज में जीव जंतु और पेड़ पौधे में अंतर पढ़ते आ रहे हैं। कहा जाता है कि जीव जंतु बोलते हैं, हंसते हैं, लेकिन पेड़ पौधे बोलते नहीं, पर सरसराती हुई हवा, फडफ़ड़ाते हुए पत्ते और झर झर करते खिलते गिरते हुए फूल तो यही कहते हैं कि पेड़ पौधे भी बात करते हैं । जीव जंतु और पेड़ पौधे एक दूसरे पर आश्रित है ना कि एक दूसरे से अलग है।
उक्त बातें पेड़ प्रहरी संस्थान के संस्थापक एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के पूर्व अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मिश्रा ने कहीं। अवसर था छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों_ कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण आयोजन।
इस अवसर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डी लक्ष्मण मूर्ति, पावर कंपनी के प्रबंधक गोविंद पटेल , प्रकाशन अधिकारी सर्वश्री विकास शर्मा, बसंत शाहजीत , मुकेश माथुर, श्रीमती माया चंद्राकर, अनामिका मंडावी सहित सर्वश्री जावेद मोहम्मद कुरेशी, प्रसन्न दुबे ,सूर्यभान पटेल , संजय टेंबे, रत्ना मिश्रा, वसुंधरा मूर्ति, वीर प्रताप चंद्राकर ने पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी दी । पौधारोपण कार्यक्रम रिग रोड एक स्थित अग्रसेन नगर में संपन्न हुआ। जिसमें दुर्लभ पौधा लक्ष्मी तरु और कचनारज्ज् के पौधे जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने रोपित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पौधों को बच्चों की तरह लालन पालन करने का संकल्प लिया। पेड़ प्रहरियों ने इस बात का भी स्मरण किया गया कि पौधे मानव समुदाय के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर देते हैं, अत: पौधों से त्याग समर्पण और निस्वार्थ सेवा का भी पाठ मानव समुदाय को पढऩा चाहिए।
कार्यक्रम का संयोजन विरासत - युगांतर और छबि लाल साहू ने सफलतापूर्वक किया।