रायपुर
बाढ़ से बचाव के लिए होम गार्ड ने किया मॉक ड्रिल
10-Jul-2021 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जुलाई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) रायपुर एवं बाढ़ आपदा बचाव दल बलौदाबाजार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज पलारी के बालसमुंद तालाब में बाढ़ बचाव का द्वितीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान बाढ़ बचाव दल के जवानों ने मोटर बोट चालन, आपदा के समय पीडि़तों को पानी के भीतर खोजने एवं उन्हें सुरक्षापूर्वक लाइफ बोर्ड तक लाने, सही तरीके से लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय का प्रयोग करने, डूबते व्यक्ति को बचाव दल द्वारा मोटर बोट, पीपा, ट्यूब, पानी बोतल से बने पउचतवअपेम उपकरणों से बचाव का भी प्रदर्शन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे