रायपुर
रायपुर, 29 जून। रहेजा स्काई स्केप वेलफेयर सोसायटी, सड्डू रायपुर में पर्यावरण के प्रति जागरूक परफेक्ट लेडिज ग्रुप के बैनर तले विगत 28 तारीख को खुशनुमा माहौल में सुगंधित फुल चंपा, परिजात, चमेली, और नागचंपा पौधों का रोपण कार्यक्रम सुजाता चक्रवर्ती की नेतृत्व व वंदना लाल द्वारा प्रदत्त 20 नग पौधों की कुशल देखभाल की दायित्वता को निभाने के लिए संध्या मिश्रा के साथ ग्रुप की पिंकी सतपाल, उषा चौहान, राजकुमारी मित्तल, मौसमी बोस, नन्ही ओजस्वी और अन्य महिला सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति में पौधा रोपण का कार्यक्रम हुआ।
रहेजा स्काई स्केप वेलफेयर सोसाइटी सड्डू की परफेक्ट लेडिज ग्रुप पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के लिए आगामी रविवार को शाम 4 बजे सड्डू शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में मास्क, सेनिटाइजर, और सामाजिक दूरी को निभाते हुए पर्यावरण से दोस्ती करो के अंतर्गत फलदार वृक्षों पर रोपण कार्यक्रम शिक्षकों की उपस्थिति में करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जावेगा।