रायपुर
रायपुर, 24 जून। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कुुलदीप सिंग ज ुनेजा एवं आयुक्त अय्याज तांबोली ने दुर्ग प्रक्षेत्र क े अन्तर्गत दुर्ग, राजनांदगॉंव, कवर्धा, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर संभाग म ें मण्डल के निर्माण गतिविधिया ें की समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त प्रक्षेत्र दुर्ग उपायुक्त दुर्ग, मण्डल के संभागों क े सभी कार्यपालन अभियंता उपस्थित हुए।
मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपने के निर्देश दिए, वहीं विलम्ब स ेचल रहे निर्माण कार्यों के लिए असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों की प्रगति बढ़ाने हेतु और फिल्ड में सघन निरीक्षण व कार्य अनुबंध के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने शासन की महत्वपूर्ण आवासीय योजना राजीव नगर आवास योजना हेतु भूमि चिन्हांकित कर भूमि मण्डल को आबंटन के निर्देश दिए ताकि राजीव आवास योजना का कार्यान्वयन शीघ्र प्रारम्भ किया जा सकें । आयुक्त श्री तांबा ेली न े उपस्थित अधिकारियों को राजीव नगर आवास योजना एव ं रिडेन्सिफिक ेशन योजना के क्रियान्वयन हेतु भूमि प्राप्त करने हेतु गाईड लाईन देते हुए इन योजनाओं के अन्तर्गत भूमि मण्डल को आबंटित कराकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए । साथ ही मण्डल की अविक्रित संपत्ति के विक्रय हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।