रायपुर
रायपुर, 3 जून। वर्ल्ड साईकल डे के अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, पार्षद उत्तम साहू और एनएसयूआई के अध्यक्ष अमित शर्मा साइकिल के माध्यम से लोगों के घर पहुंचकर वैक्सीन अभियान के तहत, सीएम भूपेश बघेल के द्वारा वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने कहा गया, उसे जन जागरूकता के माध्यम से लोगों तक पहुंच कर कोरोना से मुक्ति के एकमात्र उपाय वैक्सीन लगाने हेतु चौक चौराहे एवं बाजार में जाकर लोगों से अपील की।
इस कार्यक्रम में मृत्युंजय शुक्ला, मनीष तिवारी, सेवा साहू, गोवर्धन साहू और अन्य लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों के बीच में साइकिल चलाने के फायदे, और प्रतिमाह की 3 तारीख को एक दिन अपने वाहन को घर में रखकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कार्य करने का निर्णय लिया।
सभी को शपथ दिलाते हुए वार्ड के पार्षद उत्तम साहू ने वार्ड के लोगों को वैक्सीन लगवाने के फायदे बताए। 61वें नो व्हीकल डे के इस अभियान को कोरोना के चलते बंद कर दिया गया था जिसे आज से पुन: शुरू किया गया है। अब प्रत्येक माह की 3 तारीख को यह अभियान जनजागरण के लिए चलाया जाएगा।