रायपुर
सिलगेर घटना की जांच के लिए भाजपा ने कमेटी बनाई
25-May-2021 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 मई। भारतीय जनता पार्टी ने गत 13 मई को सिलगेर में घटित घटना की जांच के लिए एक जांच कमेटी बनाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने यह घोषणा करते हुए बताया कि कमेटी सिलगेर में घटनास्थल का दौरा कर, मृतकों के परिजनों से भेंट कर घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी और इससे संबंधित जांच रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर भाजपा प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।
श्री साय ने कमेटी में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, डॉ. सुभाऊ कश्यप व राजाराम तोड़ेम को नियुक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे