रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अप्रैल। कोविड 19 से प्रभावित प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस के विधायको द्वारा अपने 1 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की घोषणा का पेंशनर्स संगठनों ने सराहना की है और छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्यूट कर प्रदेश में राज्य के खजाने से केंद्र के समान वेतन भत्ता एवं अन्य समस्त सुविधाओं का लाभ लेने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से बात करके उन्हें भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1दिन का वेतन देने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर जनहित में 1 महीनें का पूरा वेतन देने के लिए राजी करने का आग्रह किया है और भरोसा जताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में सेवारत आईएएस, आईपीएस सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण स्वेच्छा से 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देकर देश में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव,पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा ने कहा है किराज्य में सभी राज्य सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारी गण स्वेच्छा से अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे रहे हैं आईएएस और कुछ अन्य भा प्र से के अधिकारी के यूनियन ने भी 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है जो उचित नहीं है ।