रायपुर
91 वर्षीय दुर्गा देवी ने टीका लगवाया
18-Apr-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अप्रैल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण के तहत बिलासपुर जिले की 91 वर्षीय महिला श्रीमती दुर्गा देवी ने कोरोना टीका लगवाकर लोगों को जागरूक किया है। कुदुदंड निवासी 91 वर्षीय दुर्गा देवी उपाध्याय ने आयुर्वेदिक अस्पताल में बनाये गए कोविड टीकाकरण केंद्र में कोरोना टीका का पहला डोज लगवाया। श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए यह टीका 45 वर्ष से अधिक की आयु वाले सभी लोगों को लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया है जिससे कि हमारे साथ हमारे परिवार एवं अन्य लोग भी सुरक्षित रह सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे