रायपुर

टाटीबंध बिजली दफ्तर के कई कर्मचारी पॉजिटिव, पर कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं
08-Apr-2021 5:29 PM
टाटीबंध बिजली दफ्तर के कई कर्मचारी पॉजिटिव, पर कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। टाटीबंध बिजली ऑफिस के ज्यादातर स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सरकार के आदेश के बाद भी दफ्तर को  कंटेनमेंट जोन घोषित करने की दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बताया गया कि टाटीबंध स्थित बिजली आफिस में एक जूनियर इंजीनियर, एक महिला कर्मचारी और 2 लाईनमेन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बावजूद इसके दफ्तर संचालित हो रहा है, और लोगों की बेधडक़ आवाजाही चल रही है। जिम्मेदार अफसर द्वारा दफ्तर को बंद करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

शासन के आदेश के परिपालन में कार्यालय को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करने के दिशा में कोई कार्यवाही नहीं किया है। वहां आम लोगो का आना जाना जारी है। जिसमे वहां कार्यरत कर्मचारियों और आम लोगो को संकमण का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य चेतना विकास समिति के सचिव नागेन्द्र बहादुर सिंह ने आम लोगों को संकमण से बचाने कन्टेनमेन्ट एरिया बनाने और पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने की मांग की है।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट