रायपुर
रायपुर, 6 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण की दृष्टि से नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत गली नं 02 फाफाडीह को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए पूर्व में कोटक भवन, पश्चिम में भीम सरिया डोर का मकान, उत्तर में रोड गली तथा दक्षिण में राठौर भवन तक निर्धारित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
पीयुष कॉलोनी कंटेनमेंट जोन घोषित
नगर पालिक निगम, रायपुर जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत पीयुष कॉलोनी, नरहेश्वर मंदिर के आगे, कुकरेजा फार्म हाउस, अमलीडीह मार्ग, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए पूर्व में कमलेश मिश्रा का मकान, पश्चिम में अब्दुल वाहिब का मकान, उत्तर में रास्ता (गार्डन) तथा दक्षिण में राधा मोटवानी का मकान तक निर्धारित किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।