रायपुर

अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश
05-Apr-2021 5:57 PM
अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अप्रैल। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को  स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने प्रदेश में चल रही कोरोना टेस्टिंग के आंकड़ों व अलक्षणिक मरीजों की ट्रेसिंग के संबंध में चर्चा की, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बढ़ते मामलों को देखकर अस्पताल में बेड्स, वेंटिलेटर की संख्या और ऑक्सिजन सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, उन्होंने जिलेवार समीक्षा करते हुए संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आगामी कार्य-योजना पर विस्तृत चर्चा की।


अन्य पोस्ट