रायपुर

कोरोना से बचने टीका लगाएं
02-Apr-2021 5:41 PM
कोरोना से बचने टीका लगाएं

रायपुर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ निषाद समाज की प्रांतीय उपाध्यक्ष मीना निषाद ने गत दिनों कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इसके बाद उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील की।

ज्ञात हो कि गुरुवार 1 अप्रैल से टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु टीका लगाया जा रहा है।  उन्होंने सभी को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य रूप से जरूर लगाने का सुझाव दिया। जिस तरह से कोरोना अब पहले से ज्यादा खतरनाक होकर आया है। इसलिए बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी हो गया है। घर से बाहर निकलते ही आवश्यक रूप से मास्क लगाए हाथ को साबुन या सेनेटाइजर से धोते रहे।  जिस तरह प्रशासन ने शहर में नाइट कफ्र्यू लगा दिया है, इसलिए ज्यादा सावधानी बरतें, जिससे इस बढ़ते कोरोना वाइरस के चैन को तोड़ा जा सके। 

उन्होंने अपील की कि देश के प्रति जिम्मेदारी निभाए और कोरोना का वैक्सीन लगवाएं। स्वयं को सुरक्षित करें और अपनों का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह का भ्रम फैला रहे हैं। जबकि कोरोना का टीका पूर्ण तरह सुरक्षित है  और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लगाना चाहिए।
सुरक्षा ही बचाव का उपाय है।
 


अन्य पोस्ट