रायपुर
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
02-Apr-2021 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव के नाम उप सचिव श्रीमती जयश्री जैन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जज प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्राप्त संरक्षण को कड़ाई से पालन कराने का अनुरोध किया है। आवेदन में मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों को भी पत्र जारी करने के लिए निवेदन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल द्वारा इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया गया।
प्रतिनिधि मंडल में श्री हरबंश मिरी, श्री उमेश पटेल, श्री विभोर अग्रवाल, श्रीमती पूनम सोनी, श्रीमती मधु हर्ष, श्री अन्वेश धृतलहरे और श्री जागेश्वर कौशल उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे