रायपुर

अन्य राज्यों से 72 घंटे के लिए आने वालों पर 7 दिन होम क्वारंटाईन बाध्यता नहीं
31-Mar-2021 5:38 PM
अन्य राज्यों से 72 घंटे के लिए आने वालों  पर 7 दिन होम क्वारंटाईन  बाध्यता नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर ने कोरोना के बचाव एवं रोकथाम की दृष्टि से भारतीय दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के लागू की है। इसके ‘कंडिका 10 -अन्य राज्यों से हवाई यात्रा, रेल अथवा सडक़ मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को 7 दिवस होम क्वारंटाईन में अनिवार्य होगा’ के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया है कि अन्य राज्यों से जिला रायपुर में विभिन्न प्रयोजनों हेतु 72 घंटे के लिए आने वाले व्यक्तियों पर 7 दिवस होम क्वारंटाईन की बाध्यता नहीं होगी, किन्तु अनावश्यक भ्रमण एवं मिलना जुलना सख्त वर्जित रहेगा।
 


अन्य पोस्ट