रायपुर
वैज्ञानिक चयन परीक्षा सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ने दी बधाई
31-Mar-2021 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि बाफना को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री साहू ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्ग की बिटिया ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस सफलता के लिए सृष्टि, उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि बाफना दुर्ग जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा लेने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे