रायपुर

छत्तीसगढिय़ा सीएम की जनहितकारी योजनाओं ने दी राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान-कांग्रेस
31-Mar-2021 5:19 PM
 छत्तीसगढिय़ा सीएम की जनहितकारी योजनाओं ने दी राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान-कांग्रेस

रायपुर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, राष्ट्रीय समाचार समूह के सर्वेक्षण में देश के 100 प्रभावशाली लोगों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को 26वां स्थान प्राप्त होना प्रदेश के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। विगत वर्ष ऐसे ही समाचार समूह के सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 53 वें स्थान पर थे और इस वर्ष वह 26 वें स्थान पर हैं।

तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी, एवं गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना जैसे अनेक योजनाओं ने उन्हें नई पहचान दी है, साथ ही ग्राम सुराजी योजनाओं ने प्रदेश के ग्रामीण जनों में नई आर्थिक रोजगार का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि, किसी भी राजनीतिक दल की विश्वसनीयता चुनाव पूर्व घोषणा पर पत्र पर आधारित होता है, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपने घोषणापत्र के वायदों अनुसार प्रदेश की जनता से किए वायदों को लगातार पूरा कर रही है प्रदेश की जनता में विश्वास जागा है, भरोसा जागा और यही सब कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण समूह ने छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 26 वां स्थान प्राप्त हुआ है।


अन्य पोस्ट