रायपुर

खाली पदों पर भर्ती मांग, फार्मासिस्टों का धरना
23-Mar-2021 5:22 PM
खाली पदों पर भर्ती मांग, फार्मासिस्टों का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। प्रदेश के सैकड़ों फार्मासिस्टों ने सरकारी अस्पतालों में रिक्त 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती समेत अपनी कई मांगों को लेकर आज यहां धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे सभी आगे की रणनीति बनाने के लिए विवश होंगे।

फार्मासिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे सभी अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार चर्चा कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वे सभी एकजुट होकर सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर है। उनकी मांगों में  42 सौ रुपये गे्रड पे देने, फार्मासिस्ट कैडर बनाने, फार्मासिस्टों की अनुपस्थिति में खुले मेडिकल स्टोर बंद करने आदि भी शामिल हंै।


अन्य पोस्ट