रायपुर
रहेजा सोसाइटी में मना महिला दिवस
10-Mar-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। रहेजा स्काई स्केप वेलफेयर सोसायइटी (सड्डू) में 8 मार्च को संध्या बेला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रथम बार आयोजित समारोह में सोसाइटी की महिलाएं अपार उत्साहित दिखे। सोसाइटी के प्रबुद्ध महिलाएं समारोह में अपने सारगर्भित विचार भी रखे। श्रीमती संध्या मिश्रा ने नारी तू अबला नहीं सबला है के शीर्षक देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उत्साह एवं सौहार्द वातावरण में कविता, नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति से समारोह अंत तक रोचक बनी रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 21 के अभिनंदन समारोह में संध्या मिश्रा, वंदना लाल, गरिमा ललिता, नमक्षता, रूना, सुजाता, उषा, पिंकी, सीमा, राजकुमारी, निलम, कंचन, पूनम, मौसमी एवं अन्य सोसाइटी की महिलाएं शामिल रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे