रायपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस का मॉर्निंग वॉक
07-Mar-2021 5:39 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस का मॉर्निंग वॉक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर पुलिस द्वारा आज सुबह वॉक फॉर कॉज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां सैकड़ों लोगों ने मरीन ड्राईव तेलीबांधा से घड़ी चौक तक 3 किलोमीटर का मॉर्निंग वॉक किया।

 वॉक कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुश्री छाया वर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, आईजी आनंद छाबड़ा, एसएसपी अजय यादव, निदेशक ईओडब्ल्यू/एसीबी आरिफ एच. शेख, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, जिला पंचायत सीईओ गौरव सिंह, एएसपी शहर  लखन पटले, सीएसपी सुश्री अंकिता शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

 वॉक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मॉस्क का प्रयोग किया गया। रायपुर पुलिस की इस मुहिम में शामिल हजारों लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस मुहिम में जुड़े लोगों ने महिलाओं के खिलाफ सहिष्णुतापूर्वक अपराध के लिए हमारे साथ चलो का पालन करने की शपथ भी ली। रायपुर पुलिस द्वारा आगे भी इसी तरह के और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 


अन्य पोस्ट