रायपुर

जीवन को निरोगी बनाने के लिए रोज करे योग- शीतला चन्द्राकर
20-Feb-2021 8:43 PM
जीवन को निरोगी बनाने के लिए रोज करे योग- शीतला चन्द्राकर

रायपुर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन द्वारा अभिनव प्रयास करते हुए लगातार ऑनलाईन योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रायपुर क्षेत्र से भी युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर योगसाधना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

योग शिक्षक शीतला चन्द्राकर ने बताया कि योग अब विश्व पटल पर सबकी पसंद बन गया है। योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही है इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में स्किल योग शिक्षक की नितांत आवश्यकता को देखते हुए युवक को पूरी पारदर्शिता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने ऑनलाइन योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के द्वारा प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के 11 जिले के 51 शिक्षकों का चयन कर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के प्रतिष्ठित योग शिक्षक कोर्स का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों को योग की थ्योरी और प्रैक्टिकल की बारीकियों को योग के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


अन्य पोस्ट