रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। महामाया मंदिर में तुलसी विवाह की तैयारी प्रारंभ हो गई है।मंदिर के कार्यकर्ता कर्मचारियों ने विशालकाय चौक (रंगोली) बनाकर इसकी शुरुआत कर दी है। वहीं देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के संबंध में अनावश्यक भ्रम पैदा कर श्रद्धालुओं को चिंतन में डाल दिया है। सतबहिनियां माता मंदिर बंधवापारा के आचार्य पं विजय कुमार झा ने कहा है कि हमेशा एकादशी दो प्रथम एकादशी स्मारता नाम अर्थात गृहस्थ लोगों के लिए तथा दूसरे दिन वैष्णव नाम अर्थात साधु संत मंदिरों के लिए होता है।
आज शुक्रवार को प्रात: 7 बजकर 15 मिनट तक दशमी उसके बाद एकादशी लग रहा है, जो कल शनिवार को प्रात: 6 बजकर 36 तक एकादशी रहेगा। संध्या तुलसी विवाह के समय एकादशी है, किंतु शनिवार को प्रात: उदय काल में एकादशी है। संध्या तुलसी विवाह के समय एकादशी नहीं है। तुलसी विवाह उसी दिन मनाया जाता है, जब विवाह के समय संध्या रात्रि एकादशी हो। इसलिए सर्वसम्मत निर्णय लेते हुए शुक्रवार को ही तुलसी विवाह एकादशी मनाया जा रहा है ।
पं झा ने कहा है कि सदैव की भाति स्मार्त 20 तारीख को होने तथा वैष्णव एकादशी 21 तारीख को होने के कारण ऐसे लोग जो गृहस्थ जो वैष्णवी दीक्षा न लिए हौ तथा शाक्त, गणपति , शैव , सूर्य सम्प्रदायीय हौ को 20 को मनाना शास्त्र सम्मत तथा वैष्णव को 21 को मनाना शास्त्र सम्मत है।