रायपुर

सीएम साय योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोकाकुल
20-Nov-2026 8:30 PM
सीएम साय योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोकाकुल

रायपुर,  20 नवंबर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। माँ का नि:स्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।  श्री साय ने कहा कि इस दु:खद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ श्री आदित्यनाथ एवं उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं।


अन्य पोस्ट