रायपुर

इवेंट का काम करने वाले सहकर्मी सेे मारपीट
19-Nov-2026 7:53 PM
इवेंट का काम करने वाले सहकर्मी सेे मारपीट

शादी कार्यक्रम के दौरान तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवम्बर। राजधानी में बीते दिनों तीन अलग-अलग जगहों पर मारपीट और विवाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। पुरानी रंजिश को लेकर इवेंट कर्मचारी के साथ मारपीट चाचा के बुलाने के बहाने युवक को ले जाकर नुकीली वस्तु से हमला, वहीं शादी समारोह के दौरान सडक़ पर खड़े गाडिय़ों को हटाने की बात पर विवाद के बाद तोडफ़ोड़ हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

 आमानाका पुलिस के मुताबिक संदीप पटले ने शिकायत दर्ज कराई कि कल शाम टाटीबंध स्थित होटल चौहान इम्पीरियल जोरा रेलवे फाटक के पास किराये के मकान में रहता है। और इवेंट का काम   करता है। वह पहले रायगढ़ में काम करता था। इस बीच उसका गौरव राजपूत के साथ विवाद था। संदीप के मुताबिक, 16 नवंबर को गौरव ने उसे नए नंबर से फोन कर साथ काम करने की बात कही। इसके बाद रात 8. 20 बजे संदीप अपने दोस्त शुभम भगत के साथ होटल से बाहर सिगरेट पीने निकला था। जेसीबी शोरूम के पास गौरव अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गौरव और उसके साथियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में संदीप के सिर, हाथ, पैर, कान और पीठ में चोट आई है।

डुमरतालाब स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाली सुखवंती दहियान के बेटे वीरेन्द्र यादव पर 14 नवंबर को हमला किया गया। सुखवंती के अनुसार, दोपहर 3 बजे उनका बड़ा बेटा वीरेन्द्र घर लौटा तो उसकी पीठ में चोट लगी थी और खून निकल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ले का भावेश यादव उसे चाचा के बुलाने की बात कहकर अपने साथ ठाकुर देव मंदिर के पास ले गया था। वहां भावेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए किसी नुकीली चीज से उसकी पीठ पर वार कर दिया। घायल वीरेन्द्र को पहले एम्स अस्पताल ले जाया गया, बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

वहीं एक घटना संजयनगर के सतनामीपारा हुई। 18 नवंबर की रात 8.30 बजे शादी समारोह के दौरान गली के दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता जाम गया था। मालवाहक अशोक लीलैंड वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे और धर्मेंद्र चेलक के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में वाहन खड़े होने के कारण उसने शोएब और रेहान को गाड़ी हटाने को कहा। इस बात पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के तिलक सोनवानी पर शोएब ने लकड़ी से हमला कर दिया। इस बीच शोएब ने लकड़ी मारकर मालवाहक का कांच भी तोड़ दिया।


अन्य पोस्ट