रायपुर

21 नवंबर से 14 जनवरी तक साऊथ बिहार बदले रूट से
19-Nov-2026 7:20 PM
21 नवंबर से 14 जनवरी तक साऊथ बिहार बदले रूट से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां-सीनी रेलखंड में होने वाले कार्यों के कारण क?ई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने 21 नवंबर से 16 जनवरी  तक विभिन्न तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

 इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस (12767) 23 नवंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12768) 25 नवंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार रद्द रहेगी. संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (20822) 21 नवंबर से 9 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार और पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस (20821) 23 नवंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार नहीं चलेगी. हावड़ा-कांटाबांजी-टिटलागढ़ एक्सप्रेस (22861-12872) 24 नवंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार और हावड़ा-कांटाबांजी एक्सप्रेस (22861-22862) 27 नवंबर से 15 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार रद्द रहेगी।

इसके अलावा आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 26 नवंबर से 14 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार टाटानगर और गम्हरिया के बजाय कांड्रा-सीनी मार्ग से डायवर्ट होकर चलेगी।


अन्य पोस्ट