रायपुर

रॉग साइड गाड़ी चलाने पर विवाद, महिला ने पति सहित जेठ पर लगाए मारपीट के आरोप
18-Nov-2026 8:09 PM
रॉग साइड गाड़ी चलाने पर विवाद, महिला ने पति सहित जेठ पर लगाए मारपीट के आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 नवम्बर। देवेंद्र नगर और मोवा में मारपीट की दो  घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में वाहन को रॉन्ग साइड से चलाने का विरोध करने पर दो युवकों ने एक जीम ट्रेनर के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक राहुल ने पुलिस को बताया कि वह देवेंद्र नगर में रहकर एक फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनर का काम करता है। 14 नवंबर की रात 9.30 बजे वह बाइक सेे फाफाडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक के मोड़ पर सीजी 04 क्यूएस 6708 सवार  दो युवक रॉन्ग साइड से आए। जिस कारण से राहूल का एक्सीडेंट होते होते बच गया। राहुल ने उन्हें रोककर समझाइश दी। इसके विरोध में  दोनों लडक़ों ने गाली गलौज शुरू कर दी।

आदर्श स्कूल के पीछे वाली सडक़ पर दोनों युवकों ने उसे फिर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा किसी चीज से सिर पर हमला कर दिया।

राहुल ने बताया कि आरोपियों ने उसका गला भी दबाया, जिससे उसे सिर, गर्दन, हाथ, कान और चेहरे पर चोटें आईं। इस दौरान गाडी़ की फोटो खींचने के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

वहीं दूसरी घटना में मोवा के आदर्श नगर निवासी एक महिला ने अपने पति गुरुवचन सिंह भारती और जेठ सतनाम सिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। महिला के अनुसार, 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की जानकारी फोन पर अपनी बहन अशिका अठवानी को भी दी। इसके बाद थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने दोनों ही मामलों में दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट