रायपुर
20 को बस्तर में भारी बारिश, बिलासपुर तक हल्की
17-Nov-2026 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर। बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात का नाम अक्वान दिया गया है। इसके असर से 4 दिन बाद 20 नवंबर को बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना यह गहरा अवदाब,
सोमवार शाम तक चक्रवात अक्वान में तब्दील होगा। 20 नवंबर को दोपहर आंध्र प्रदेश में नेल्लौर-तूनी (विशाखापत्तनम के करीब) के बीच 145 किमी की रफ्तार से टकराएगा ।
इससे उसी दिन 20 नवंबर को सुकमा-बीजापुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 30 किमी प्रति घंटे से हवा चलेगी। बस्तर के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 20-21 नवंबर को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी हल्की बारिश संभव है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे