रायपुर
नोटिस का असर, निगम ने रात में भी कचरा उठा रहा
17-Nov-2026 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवम्बर। राजधानी में पसरी गंदगी को लेकर दो अधिकारियों को सरकार की नोटिस के बाद निगम ने एक बयान में बताया कि शहर में कचरा परिवहन कार्य अब नाईट शिफ्ट में भी
रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक किया जा रहा है।यह व्यवस्था दिन में ट्रैफिक की वजह से की गई है। निगम के अनुसार दीवाली के त्यौहारी सीजन में शहर में कचरे की मात्रा सामान्य दिन 500-700 टन से बढक़र लगभग 850 टन हो गई थी। निगम ने संबंधित एजेंसी को पत्र जारी किया गया है। शहर में कचरा परिवहन कार्य अब रात्रि पाली (नाईट शिफ्ट ) में भी संचालित किया जा रहा है। समस्त ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा केवल डिजाइनटेड कम्पक्टर में ही डालने के निर्देश दिये गये हैं तथा बाहर खुले में कचरा डालना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। अतिरिक्त कूड़े के समय पर एकत्रीकरण एवं परिवहन यथोचित प्रयास किये जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे