रायपुर

सर्विस सेंटर में सेंध, ऑफिस से 3 लेपटॉप पार
16-Nov-2026 8:26 PM
सर्विस सेंटर में सेंध, ऑफिस से 3 लेपटॉप पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवम्बर। ग्राम गिरौद स्थित रेणु मोटर्स अशोक लीलैंड अधिकृत सर्विस सेंटर से अज्ञात चोर ने तीन लैपटॉप पार कर दिए। चोरी गए लैपटॉप की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी सर्विस सेंटर में लगी तार-जाली कांट कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम देने के बाद लैपटॉप ले गया। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस के मुताबिक सिलतरा निवासी कृष्ण ने बताया कि वह  रेणु मोटर्स अशोक लीलैंड अधिकृत सर्विस सेंटर, ग्राम गिरौद में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सर्विस सेंटर में बने अलग-अलग केबिन में वाहनों की रिपेयरिंग और सर्विसिंग का काम लैपटॉप के माध्यम से किया जाता है। इनमें एक लेनोवो और दो एचपी कंपनी के लैपटॉप रखे हुए थे।

11 की शाम सभी कर्मचारी काम के बाद घर चले गए थे। कुष्ण कुमार भी सर्विंस सेंटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था।  अगले दिन  सुबह करीब 9.40 बजे टेक्नीशियन त्रिभुवन देवांगन और सुपरवाइजर भरत लहरे सर्विस सेंटर पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे भरत लहरे ने  फोन कर बताया कि सर्विस सेंटर में चोरी हुई है। ऑफिस में रखे तीनों लैपटॉप चोरी हो गए हैं।

सूचना मिलने पर मैनेजर तत्काल सर्विस सेंटर पहुंचा और जांच की तो केबिन से तीनों लैपटॉप गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 12 की रात 1.52 बजे एक अज्ञात व्यक्ति तार-जाली फांदकर सर्विस सेंटर के अंदर प्रवेश करता दिखाई दिया। आरोपी ने तीनों लैपटॉप चोरी किए और उन्हें सफेद बोरी में भरकर ले गया।

आसपास तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट