रायपुर

कोल माइंस में सिक्योरिटी, ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने फर्म संचालक-मैनेजर से 56 लाख ठगी
15-Nov-2026 7:37 PM
कोल माइंस में सिक्योरिटी, ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने फर्म संचालक-मैनेजर से 56 लाख ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवंबर। होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले भी उस पर ब्लैकमेलिंग और जालसाजी के कई मामले दर्ज है। जिनमें करोड़ो रूपए की वसूली और बड़े नेताओं और अधिकारियों ने जानपहचान बता कर करोड़ों की उगाही की थी। इसी तरह कोरबा की कोल माइंस में ट्रांसपोर्टिंग का काम दिलाने का झांसा देकर सिक्योरिटी गार्ड कम्पनी के संचालक और मैनेजर से 56 लाख की ठगी कर दी।

आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन ने इन्हें भी बड़े नेताओं और अधिकारियों से अपनी पहचान होने का भरोसा दिलाकर रकम वसूले। चार साल पुरानी एक घटना में कारोबारी ने तेलीबांधा थाना में दीपक के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी लोगों को झांसे में लेकर  रकम हड़प ली। बाद में जब काम नहीं होने पर पैसों की मांग करने पर पीडि़तों को फर्जी चेक देकर पैसा वापस करने का भरोसा दिलाता था।  

श्याम सिंह ने भी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट  तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है।  उसने पुलिस को बताया कि वह रूद्रा सिक्योरिटी गु्रप का संचालन करता है। उसकी मुलाकात साल 2022 में होटल वेलकम श्री में सिक्योरिटी गार्ड लगाने के काम के दौरान दीपक टंडन से हुई थी। इसके बाद दीपक ने कोरबा की कोल माइंस में सिक्योरिटी गार्ड और कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम दिलाने की बात कही। उसने मुलाकात के दौरान मंत्रियों और बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान होने की बात कहकर भरोसा दिलाया।जून 2022 में होटल वेलकम श्री में मैनेजर विकास कुमार नागले की मौजूदगी में दीपक ने काम दिलाने के नाम पर श्याम सिंह से 31 लाख रुपये नकद लिए। कई महीने बीतने के बाद भी काम नहीं मिला। बार-बार पूछने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने 3 अगस्त 2022 को यस बैंक का 31 लाख रुपये का चेक दिया था। जो बैंक में अनादरित हो गया।

इसके बाद मई 2022 में  मैनेजर विकास की मुलाकात दीपक टंडन से हुई । दीपक ने उसे भी कोल माइंस में सिक्योरिटी गार्ड और कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम दिलाने का झांसा दिया। उससे 25 लाख रुपये नकद लिए गए।

आरोपी ने भरोसा दिलाने विकास को यस बैंक का चेक दिया था।  कहा कि काम में देरी होने पर चेक लगाकर अपनी रकम वापस ले सकते हैं। काफी समय बीतने के बाद भी न तो काम मिला और न ही रकम वापस हए। बैंक से जानकारी नेले पर आरोपी के खाता में पैसे नहीं थे। आरोपी ने कोल माइंस में काम दिलाने के नाम पर संचालक और मैनेजर से 56 लाख रुपये लिए। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट