रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। दीपावली मनाने परिवार के साथ अपने गांव गए रेलवे कर्मचारी के घर चेरों ने सेंधमारी कर दी। जब चार दिन बाद घर लौटा तो मकान में चोरी की वारदात का पता चला। अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोडक़र वहां से जेवरात, मोबाइल और नकदी सहित 3. 71 लाख का सामान चोरी कर लिया।
खमतराई के शिवानंद नगर स्थित अंजनी विहार कॉलोनी निवासी शिव रेलवे विभाग के वैगन रिपेयर शॉप में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हैं। वह 8 नवंबर को दीपावली और लक्ष्मी पूजा मनाने परिवार सहित अपने गृह ग्राम अहिवारा गए हुए था। 12 की शाम वापस लौटे पर देखा की घर कादरवाजा टूटा हुआ था। अलमारी भी खुली और घर का सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी के लॉकर में रखे सोने का नेकलेस, सोने के कान के टॉप्स, अंगूठी, हार, चांदी की पायल, ऐंठी, सिक्के और 16,500 रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 3 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मंदिर की दानपेटी से 3 हजार पार
भाठागांव स्थित यूनिहोम्स रेसिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के परिसर में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को चोर ने निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखी दानपेटी तोडक़र उसमें रखे 3 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया।
कॉलोनी के अध्यक्ष युधिष्ठिर ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के लिए दानपेटी रखी गई है। 12 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर का दरवाजा बंद किया गया था। शाम करीब 4 बजे जब मंदिर खोला गया तो दानपेटी का कब्जा टूटा हुआ मिला।
जांच करने पर दानपेटी में रखे करीब 3 हजार रुपये गायब मिले।
युधिष्ठिर ने घटना की जानकारी कॉलोनी के सदस्यों को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामले में कार्रवाई कर रही है।