रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। यात्री से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया है।
मदेश मानापुरे 13 नवंबर को ई-रिक्शा सीजी 04 एनएस 6418 में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान ऑक्सीजोन गार्डन के पास चालक ने ई-रिक्शा रोक दिया। चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे डरा धमका कर जेब में रखेे 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन फरार हो गए थे। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धारा 304(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। घटना में मुखबीर भी लगाए गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास बघेल उर्फ चिंगरी और विनोद राणा उर्फ डैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया।