रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवम्बर। तेलीबांधा स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति सहित ससुराल के पांच सदस्यों पर दहेज में कैश और गाड़ी मांगने का आरोप लगाई है। उसका आरोप है कि दहेज नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर मानसिक और शरीरिक प्रताडि़त किया जाता था। पुलिस ने जांजगीर चांपा में दर्ज मामले को रायपुर स्थानतरित किया गया। जहां अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लाडली यादव ने बताया कि उसका विवाह 21 जनवरी 2025 को रायपुर निवासी डॉ. आयुष यादव के साथ हुआ था। शादी से पहले ही पति और उसके परिवार की ओर से दहेज की मांग की गई थी। जिसके लिए उसके पिता ने डॉ. राजेन्द्र यादव ने दहेज में 19 लाख 58 हजार बैंक के माध्यम से आरोपियों के खाता में जमा कराए थे। इसके अलावा शादी में 10 लाख रुपये घरेलू सामान, 20 तोला सोने और 40 तोला चांदी के जेवर भी दिए गए ।
इन सब के बावजूद पति डॉ. आयुष यादव, ससुर डॉ. राजेन्द्र यादव, सास मालती यादव, जेठ पीयूष यादव और जेठानी रेखा यादव उससे अतिरिक्त रकम और कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताडऩा करते रहे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पीडि़ता ने 3 नवंबर 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। वहां आरोपियों के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। मामला रायपुर का होने के कारण केस डायरी रायपुर भेजा गया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।