रायपुर

डायबिटीज केवल मीठा कम करना ही काफी नहीं
13-Nov-2026 6:33 PM
डायबिटीज केवल मीठा कम करना ही काफी नहीं

रायपुर, 13 नवम्बर। डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए सिर्फ चीनी या मीठी चीजों से परहेज करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर ब्लड शुगर की जाँच करना भी जरूरी है। सुयश हास्पिटल के डा गौरव शर्मा एमडी मेडिसिन के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियाँ, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट को सही मात्रा में शामिल करना चाहिए। साथ ही चीनी और अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना चाहिए।

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम करना फायदेमंद है। तेज चलना, साइकिल चलाना और ट्रेडमिल पर चलना जैसी गतिविधियाँ डायबिटीज के प्रबंधन में मदद करती हैं।

डायबिटीज की स्थिति जानने के लिए ॥ड्ढ्र1ष्, खाली पेट शुगर  और भोजन के बाद शुगर की जाँच महत्वपूर्ण है। ॥ड्ढ्र1ष् की रिपोर्ट पिछले लगभग तीन महीनों के औसत ब्लड शुगर स्तर की जानकारी देती है।

डायबिटीज का उपचार व्यक्ति की उम्र, वजन, पारिवारिक इतिहास, अन्य बीमारियों, डायबिटीज के प्रकार और शरीर में इंसुलिन बनने की क्षमता पर निर्भर करता है। इसलिए सभी मरीजों का इलाज एक जैसा नहीं हो सकता।

॥ड्ढ्र१ष् का स्तर 5.7 प्रतिशत से कम सामान्य माना जाता है। 5.7 प्रतिशत से 6.4 प्रतिशत के बीच प्री-डायबिटीज और 6.5प्रतिशत या उससे अधिक डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से आवश्यक जाँच और उपचार कराना चाहिए।


अन्य पोस्ट