रायपुर
डॉ. कालडा ने पटाखों से झुलसे 65 लोगों का किया नि:शुल्क उपचार
13-Nov-2026 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवम्बर। कालडा प्लास्टिक कॉस्मेटिक एवं बर्न सेंटर पचपेढी नाका, धमतरी रोड, कलर्स माल के पास व जी. ई. रोड, राजकुमार कॉलेज के सामने स्थित अस्पताल में दीपावली पर नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सेंटर के संचालक सुविख्यात प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालडा ने दीवाली में पटाखों से जलने पर 2 दिनों में 65 मरीजों कि नि:शुल्क प्राथमिक उपचार किया ।
पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा मरीज आए। इन मरीजो में किसी के हाथ में अनार फट गया तो किसी के हाथ में चकरी फट गई जिससे चेहरे जले तो किसी का हाथ जले। ज्ञातव्य है कि डॉ. सुनील कालडा विगत 36 वर्षो से पटाखों से झुलसे लोगों का निशुल्क इलाज कर रहे है. इसलिए डॉ. सुनील कालड़ा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे