रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रायपुर-माना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रायपुर-लालपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ेगा और सूर्यास्त के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से शाम और रात में ठंड का एहसास होगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। आज रायपुर-माना और लाभांडी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रायपुर-लालपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिल सकता है। बुधवार रायपुर-माना में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रायपुर-लालपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। लाभांडी में भी न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।