रायपुर
श्रीकृष्ण की विशेष आराधना की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। पुरानी बस्ती राज ठेठवार परिवार ने बासीन पारा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मातर पर्व मनाया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण, खुड़हर देवता तथा अपने पूर्वजों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौमाता की विशेष साज-सज्जा कर चौक पर दांड़ खिलाया । उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं अपने पूर्वजों की महिमा में पारंपरिक दोहे प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोहों की प्रस्तुति के बीच समाज के छोटे-बड़े सभी लोग उत्साहपूर्वक नाचते-झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित कर उपस्थित जनों को प्रसाद एवं दूध वितरित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के लाठियां चलाकर किए गए पारंपरिक करतब रहे।
इस अवसर पर समाज रायपुर महानगर के संरक्षक डॉ. रेवाराम यदु, अध्यक्ष हरिराम यदु, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महासभा राजेश यदु, युवा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महासभा परमानंद यादव, सभापति कुंज बिहारी यदु, रमेशअनंतराम यदु, प्रवक्ता गजेश यदु, विजय यादव, सूर्यकांत यदु, राजकुमार यदु, रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, संतोष यदु, दिलीप यदु, केशव यदु, रायपुर राज सचिव युगल यदु सहित रविंद्र, राहुल, विवेक, कमलेश, नागेश, रजत, शुभम, ऋषिकेश, राज, कान्हा, रोहन, संस्कार, दिव्यांश, पूर्वीक, राम, शिवाय, निशांक, श्रीतिक, विनय यदु, अश्विनी शुक्ला, रूपेश अवधिया सूर्यकांत अवधिया, पप्पू तिवारी प्रवीण झा, संतोष अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, दीपक श्रीवास, सतीश सोनकर, संजू ठाकुर एवं बबलू डब्लू पांडे सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।