रायपुर

विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला
12-Nov-2026 7:42 PM
विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला

33 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण, ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने पर दिया गया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मैदानी स्तर पर कामकाज में तेजी लाने के लिए गुरुवार को ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला शुरू हुई। आयुक्त वीबी-जी राम जी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी 33 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

कार्यशाला में तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत ञ्च2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कार्यों के चयन में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जलवायु अनुकूल कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम शेड जैसे नवाचारपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ स्थायी परिसंपत्तियों का विकास हो रहा है।


अन्य पोस्ट