रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 11 नवंबर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल गोवर्धन एवं गौरा गौरी पूजा के अवसर पर कुम्हारी पहुंचे। इसके पूर्व वे ग्राम जजंगिरी पहुंचे पूजा अर्चना कर हमेशा की तरह हाथ में सांटा का प्रहार सहा इसके पश्चात वे कुम्हारी पहुंचे उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाया। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इस पूजा में शामिल हो रहे हैं यह अपने मिट्टी के प्रति गहरे अनुराग का उत्सव है इसे हम सबको उल्लास के साथ मनाना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर, कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, स्वप्निल उपाध्याय, पार्षद लेखराम, युवराज साहू, आँचल गुप्ता, ओम नारायण वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार चक्रधारी, किशोर सोनकर, भूपेंद्र पटेल एवं ओम यादव भी उपस्थित रहे।