रायपुर
महादेव सट्टा, सौरभ की कल विशेष कोर्ट में पेशी
11-Nov-2026 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। महादेव ऐप सट्टा केस के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड कल खत्म हो रही है। सीबीआई की टीम उसे आज दिल्ली से रायपुर लेकर आ रही है। गुरुवार 12 नवंबर को उसे रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई रिमांड नहीं बढ़ाती है तो ईडी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। ईडी कोर्ट में वारंट लागू कराने के लिए फिर से आवेदन दे सकती है। पेशी के दौरान जांच एजेंसी आगे की रणनीति तय करेगी। वहीं दूसरे प्रमोटर रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे